#बस्ती_न्यूज
नगर पंचायत नगर बाजार के पालनगर में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने के विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया। लगातार बिजली संकट से परेशान होकर लोगों ने नगर फीडर पर धरना दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। धरने का नेतृत्व कांग्रेस कमेटी के नगर पंचायत अध्यक्ष यशराज के० के० ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पालनगर क्षेत्र में चार दिनों से बिजली पूरी तरह बाधित है, जिससे भीषण गर्मी में पेयजल संकट, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस प्रदर्शन में मस्तराम, जयप्रकाश, संजय, विपिन, उदय चंद्र गौतम, लाल जी कसौधन, राममिलन, सुरेश, मनोज उर्फ काका, संतोष, संजय वीरेंद्र कुमार, राम फिर सोनी, बृजेश पांडे, हरिशंकर गुप्ता और सुरेश पाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। धरने में करीब सैकड़ों लोगों की मौजूदगी दर्ज की गई। धरने में शामिल लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग से तत्काल समस्या का समाधान करने की मांग की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पालनगर में चार दिन से बिजली ठप, लोगों का प्रदर्शन:नगर बाजार में जनप्रतिनिधियों संग विरोध
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












