सिद्धार्थनगर जिले के लोटन थाने में 24 मई, 2026 को ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा पर गो-तस्करी, ड्रग तस्करी, शराब तस्करी और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाना था। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने की। क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौरयान के कुशल निर्देशन और थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में यह बैठक संपन्न हुई। बैठक में ग्राम सुरक्षा समिति के अध्यक्ष/सदस्यों, ऑपरेशन कवच टीम, स्थानीय पुलिस, कस्टम विभाग, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), एलआईयू और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान गो-तस्करी, ड्रग तस्करी, शराब तस्करी, मादक पदार्थ तस्करी और खाद्यान्न तस्करी जैसे विभिन्न संवेदनशील मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारियों में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, एसडीएम राहुल वत्स, ऑपरेशन कवच के निरीक्षक गौरव सिंह, एसएसबी के निरीक्षक सौरभ राय और उपनिरीक्षक मनोहर लाल शामिल थे। इसके अतिरिक्त, थानाध्यक्ष लोटन हरिओम कुशवाहा, चौकी प्रभारी हरिवंशपुर राहुल गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव कांत, हेड कांस्टेबल मो. खुर्शीद, कन्हैया, बुद्धेश कुमार, कांस्टेबल बलराम यादव और महिला कांस्टेबल पूजा वर्मा भी बैठक में मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर में ऑपरेशन कवच के तहत बैठक:भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने पर हुई चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












