Homeदेश (National)क्या इजरायल को मान्यता देगा ईरान? डोनाल्ड ट्रंप के दावे से उठे...

क्या इजरायल को मान्यता देगा ईरान? डोनाल्ड ट्रंप के दावे से उठे सवाल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि जब तक ईरान के साथ कोई समझौता नहीं होता है, तब तक अमेरिकी की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी। धमकी भरे लहजे में कहा कि ईरान न तो परमाणु बम बना सकता है और न ही कहीं से हासिल कर सकता है। यह भी इशारा किया कि भविष्य में ईरान अब्राहम समझौते का हिस्सा बन सकता है।

2020 में अमेरिका की मध्यस्थता से अब्राहम समझौता अस्तित्व में आया था। इसके तहत खाड़ी देशों और इजरायल के बीच राजनयिक संबंध स्थापित करना शामिल है। संयुक्त अरब अमीरात ने इसी समझौते के तहत इजरायल को मान्यता दी थी। अब ट्रंप के दावे के मुताबिक यह देखना होगा कि क्या भविष्य में ईरान भी इजरायल को मान्यता देगा?

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमला: चीन से लश्कर तक पहुंचा GoPro कैमरा, NIA की चार्जशीट में खुलासा

डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने ट्रुथ सोशल पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया। इसमें ईरान के साथ न्यूक्लियर डील करने पर ओबामा प्रशासन की आलोचना की और इसे अमेरिका की अब तक सबसे खराब डील बताया। ट्रंप का दावा है कि यह समझौता ईरान को न्यूक्लियर हथियार बनाने का सीधा रास्ता था। मगर मौजूदा प्रशासन ईरान के साथ जो बातचीत कर रहा है, उसमें कुछ नहीं है। असल में यह उसके बिल्कुल उलट है।

ट्रंप ने बताया- कब तक लागू रहेगी नाकाबंदी

ट्रंप ने दावा किया, ‘बातचीत व्यवस्थित और रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है। मैंने अपने प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि वे किसी डील को लेकर जल्दबाजी न करें, क्योंकि समय हमारे पक्ष में है। जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता, उसे प्रमाणित नहीं कर दिया जाता और उस पर साइन नहीं होते हैं, तब तक नाकाबंदी पूरी तरह से लागू रहेगी।’

ईरान कोई परमाणु हथियार नहीं बना सकता: ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा, ‘दोनों पक्षों को अपना समय लेना चाहिए और सब कुछ ठीक से करना चाहिए। इसमें कोई गलती नहीं हो सकती। ईरान के साथ हमारे संबंध अब कहीं अधिक पेशेवर और फलदायी बनते जा रहे हैं। हालांकि उन्हें यह समझना होगा कि वे कोई भी न्यूक्लियर हथियार या बम न तो बना सकते हैं और न ही कहीं से हासिल कर सकते हैं।’

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में बढ़ रहा पाकिस्तान का सैन्य दखल, चीन की भी दिलचस्पी; भारत अलर्ट

क्या अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होगा ईरान

ट्रंप ने मध्य पूर्व के सभी देशों को समर्थन और सहयोग की खातिर धन्यवाद दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि यह समर्थन और सहयोग तब और भी अधिक बढ़ेगा और मजबूत होगा जब वे ऐतिहासिक अब्राहम अकॉर्ड्स (Abraham Accords) में शामिल देशों के साथ जुड़ेंगे। कौन जाने शायद ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान’ भी इसमें शामिल होना चाहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments