Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के सिसवारा घाट से कांवड़ यात्रा शुरू:पृथ्वीनाथ और बाबा विभूतिनाथ मंदिर...

श्रावस्ती के सिसवारा घाट से कांवड़ यात्रा शुरू:पृथ्वीनाथ और बाबा विभूतिनाथ मंदिर के लिए श्रद्धालु हुए रवाना


श्रावस्ती जनपद के इकौना तहसील क्षेत्र में रविवार को सिसवारा घाट, सीताद्वार झील और राप्ती नदी से जल भरकर कांवड़ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पृथ्वीनाथ मंदिर और बाबा विभूतिनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा। कांवड़ यात्रा का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 18 के प्रत्याशी लालू प्रसाद यादव ने किया। यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में आगे बढ़ रहे थे। इस अवसर पर आलोक डीजे, लाल बाबू, पप्पू यादव, उमेश शर्मा, मनोज प्रताप यादव, रवि यादव, पप्पू राव, अंशु शर्मा, विकास मिश्रा, अरुण, प्रदीप और चंदन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विकास मिश्रा और आलोक विश्वकर्मा ने किया। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग दिया। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments