कोतवाली नानपारा क्षेत्र के भोपतपुर बेलवा में एक खाली घर से चोरों ने लाखों रुपए के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार रिश्तेदारी में बहराइच गया हुआ था। परिजनों के लौटने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अमित श्रीवास्तव पिता ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने नानपारा कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को वे अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में बहराइच गए थे और घर पर ताला लगा हुआ था। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर घर में सेंध लगाई। उन्होंने आलमारी, सिंगारदान और डबल बेड को तोड़कर चांदी व सोने के जेवर तथा 6 हजार रुपए नकद चुरा लिए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज राजा बाजार राम गोविंद वर्मा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
नानपारा में खाली घर से लाखों की चोरी:रिश्तेदारी से लौटे परिवार को मिला सूना घर, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












