नौतनवा के विभिन्न वार्डों में खुले में रखे गए विद्युत ट्रांसफार्मर बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर बिना जाली और घेराबंदी के स्थापित किए गए इन ट्रांसफार्मरों से लोगों में भय का माहौल है। विशेष रूप से गौतम बुद्ध नगर और महेंद्र नगर वार्ड में स्थिति चिंताजनक है, जहां खुले ट्रांसफार्मरों से ही आसपास के घरों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय निवासियों संजय कुमार, अंगद शुक्ला, सीताराम पांडेय, शिवाकांत, अक्षय कुमार, आकाश और बबलू चौबे ने बताया कि ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक भार होने के कारण दिन में कई बार तारों में स्पार्किंग होती है। कई बार तेज आवाज के साथ चिंगारियां निकलती हैं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है। इन ट्रांसफार्मरों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों की जान हर समय जोखिम में बनी रहती है। निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। बरसात के मौसम में यह खतरा और भी बढ़ जाता है, क्योंकि पानी भरने और नमी के कारण करंट फैलने की आशंका बनी रहती है। नौतनवा स्थित महेंद्र नगर वार्ड में एक ट्रांसफार्मर खुले में सड़क की ओर झुका हुआ है, जिससे खतरा और अधिक है। इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ सतीश रावत ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर संबंधित स्थानों का निरीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां सुरक्षा जाली या घेराबंदी की आवश्यकता होगी, वहां आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा में खुले ट्रांसफार्मर से खतरा:सुरक्षा मानकों की अनदेखी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












