Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नासिरगंज पुलिस चौकी के पीछे टूटी नाली:सड़क पर बह रहा गंदा पानी,...

नासिरगंज पुलिस चौकी के पीछे टूटी नाली:सड़क पर बह रहा गंदा पानी, डेंगू-मलेरिया फैलने का डर


नासिरगंज कस्बे में प्रशासनिक अनदेखी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पुलिस चौकी के ठीक पीछे मुख्य नाली टूट जाने के कारण गंदा और बदबूदार पानी सड़कों पर खुलेआम बह रहा है। इसके चलते स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण दुर्गंध के कारण लोगों का घर से निकलना और सांस लेना तक दूषित हो गया है। सड़क किनारे किराने की दुकान चलाने वाले स्थानीय व्यवसायी सैफ हुसैन ने बताया कि नाली का पानी सड़क पर जमा होने से चौबीसों घंटे तेज दुर्गंध आती है। दुकानदारी तो प्रभावित हो ही रही है, साथ ही खुले में जमा इस गंदे पानी और कचरे के ढेर के कारण पूरे इलाके में मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। ग्रामीणों को डर है कि अगर जल्द ही इसका समाधान नहीं हुआ, तो इलाके में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी जानलेवा बीमारियां पैर पसार लेंगी। मलबे और प्लास्टिक कचरे से रास्ते हुए जाम समस्या सिर्फ गंदे पानी तक सीमित नहीं है। सड़क के किनारे भारी मात्रा में निर्माण सामग्री का मलबा और प्लास्टिक का कचरा भी बिखरा पड़ा है। यह कचरा न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि सड़क को संकरा कर रहा है, जिससे आए दिन यातायात बाधित हो रहा है और राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने लगाई प्रशासन से गुहार गांव के निवासी शबाब हुसैन ने प्रशासन के दावों की पोल खोलते हुए बताया कि नालियों का पानी सड़कों पर आज या कल से नहीं, बल्कि लंबे समय से जमा है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय ग्रामीण गुड्डू, नवाब, नुसरत हुसैन और फरहान हुसैन ने बताया कि गंदगी के कारण बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। प्रशासन को तुरंत इस टूटी नाली की मरम्मत करानी चाहिए और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए नाली की अविलंब साफ-सफाई और मरम्मत कराई जाए, ताकि कस्बे के लोगों को इस नारकीय जीवन से निजात मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments