सेरेलैक :छोटे बच्चों का वजन सही तरीके से बढ़े इसलिए उनके खानपान का बेहद ध्यान रखना पड़ता है। खासतौर, पर छह महीने के बाद ठोस आहार देने के लिए छोटे बच्चों को सेरेलैक दिया जाता है। अगर आप अपने बच्चों को बाहर का खरीदा हुआ पैकेट वाला सेरेलैक नहीं खिलाना चाहते हैं तो उसे घर पर ही बना सकते हैं। चलिए, जानते हैं सेरेलैक बनाने के लिए किन सामग्री का इस्तेमाल होता है और उसे घर पर कैसे बनाएं?
सेरेलैक बनाने के लिए सामग्री:
आधा कप काजू, आधा कप बादाम, एक कप चावल, एक कप रागी, आधा चना दाल, आधा कप साबूदाना, आधा कप गेंहू
क्या है सेरेलैक बनाने का सही तरीका?
पहला स्टेप: सेरेलैक बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और उस पर एक पैन रखें। अब बारी बारी से काजू, बादाम, चावल, रागी, चना दाल, साबूदाना और गेंहू को मीडियम आंच पर भून लें।
दूसरा स्टेप: भूनते समय आंच को स्लो फ्लेम पर भी करते जाएं। ये सभी सिर्फ हल्का सुनहरा होना चाहिए जलना नहीं चाहिए। ठंडा होने पर जांच लें कि वे अंदर तक अच्छी तरह भूनें है या नहीं।
तीसरा स्टेप: अगर आपके बच्चे को नट्स से एलर्जी है, तो काजू और बादाम का इस्तेमाल न करें। उसकी बजाय आप मूंग दाल, उड़द दाल और लाल चना जैसे मल्टीग्रेन का इस्तेमाल करें।
चौथा स्टेप: जब सब समाग्री ठंडी हो जाए तो उसे मिक्सर जार में अच्छी तरह से पीस लें। अब सेरलेक को एक एयर टाइट कंटेनर में रखें।
पांचवां स्टेप: बच्चे को सेरेलैक खिलाने के लिए, एक बड़े बतर्न में एक गिलास पानी डालें। अब उसमें आधा कप सेरेलैक डालें और स्लो आँच पर अच्छी तरह से पकाएं।
छटवां स्टेप: जब पक जाए तो गैस बंद कर दें। अगर आपका बच्चा डेढ़ साल से ऊपर है तो आप उसमें थोड़ा शहद मिला सकते हैं।












