महराजगंज में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा-2025 का दूसरा दिन मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो रहा है परीक्षा।जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। यह भर्ती परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी, जिसके लिए जनपद में कुल 13 केंद्र बनाए गए हैं। कुल 34,560 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित हो रही है। प्रत्येक पाली में 5,760 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जिससे प्रतिदिन कुल 11,520 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले सघन जांच और फ्रिस्किंग की गई। सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। केंद्र प्रभारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त निगरानी में पूरी परीक्षा प्रक्रिया संचालित की गई। देखें 3 तस्वीरें… जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे है। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं और परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा भी ले रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं जिसमें समयबद्ध प्रवेश, सुरक्षा जांच और निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया गया। पुलिस भर्ती परीक्षा के सफल संचालन के लिए जनपद में कुल 554 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। प्रशासन ने बताया कि परीक्षा को पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। दूसरे दिन भी सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित और सुव्यवस्थित रही, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:कड़ी सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है परीक्षा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












