Homeक्राइम (Crime)आंगनवाड़ी में लगी नौकरी, घर में बजी शहनाई... फिर फंदे से क्यों...

आंगनवाड़ी में लगी नौकरी, घर में बजी शहनाई… फिर फंदे से क्यों लटक गई प्रिया की जिंदगी?

UP: रायबरेली लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खजूर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। मृतका प्रिया यादव (25) की अभी हाल ही में आंगनवाड़ी में सहायिका के पद पर नौकरी लगी थी।

घर में इस नई कामयाबी की खुशियां अभी ठीक से पैर भी नहीं पसार पाई थीं कि इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। एक तरफ जहां पुलिस इसे पहली नजर में खुदकुशी का मामला मान रही है, वहीं दूसरी तरफ मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए कोहराम मचा दिया है। मायके पक्ष का साफ कहना है कि उनकी बेटी ने सुसाइड नहीं किया, बल्कि उसकी बेरहमी से हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है।

Also Read: सरधना : मॉडल ने युवक पर 10 साल तक शारीरिक शोषण, 50 लाख ठगी और धर्मांतरण का दबाव लगाया, SSP कार्यालय में शिकायत

खुशियों के बीच पसरा मातम

आसपास के लोगों की मानें तो 25 वर्षीय प्रिया यादव पत्नी मोनू यादव की जिंदगी में अभी नई शुरुआत हुई थी। आंगनवाड़ी में सहायिका के पद पर चयन होने के बाद वह अपने पैरों पर खड़ी होने की कोशिश में थी। लेकिन किसे पता था कि कामयाबी के इस मोड़ पर उसकी जिंदगी का सफर यूं अचानक और इतनी खौफनाक स्क्रिप्ट के साथ खत्म हो जाएगा।

मायके वालों का चीख-पुकार, लगाया ‘साजिश’ का आरोप

घटना की भनक लगते ही प्रिया के मायके वाले बदहवास हालत में खजूर गांव पहुंचे। बेटी की लाश देख कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और हत्या की साजिश रचने का सीधा आरोप मढ़ा है। उनका कहना है कि सच को छुपाने के लिए ही हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की नाकाम कोशिश की जा रही है।

Also Read: सास पर फिदा हुआ दामाद! कोर्ट मैरिज का वीडियो वायरल

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लालगंज कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया।प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मायके पक्ष के आरोपों और मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है, जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

अब हर किसी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है। क्या यह वाकई अवसाद में उठाया गया आत्मघाती कदम था या फिर बंद कमरों के पीछे रची गई कोई खौफनाक साजिश? पुलिस की तफ्तीश और पीएम रिपोर्ट ही अब इस रहस्य से पर्दा उठाएगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments