Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कतर्नियाघाट में वन्यजीव घटनाओं पर वन विभाग सतर्क:रेंजर ने संवेदनशील इलाकों में...

कतर्नियाघाट में वन्यजीव घटनाओं पर वन विभाग सतर्क:रेंजर ने संवेदनशील इलाकों में की पैदल गश्त, ग्रामीणों को दी चेतावनी


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में वन्यजीवों द्वारा बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में रेंजर आशीष गौड़ ने दर्जनों वनकर्मियों के साथ संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। गश्त के दौरान टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने, अकेले जंगल की ओर न जाने और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधने की सलाह दी। रेंजर ने बताया कि क्षेत्र में बाघ और तेंदुए की सक्रियता बढ़ी है, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका बनी हुई है। विभाग ने रात में गश्त तेज करने और ट्रैप कैमरे लगाने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि निगरानी बढ़ाकर घटनाओं पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments