Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में पुलिस भर्ती परीक्षा दूसरे दिन शुरू:एसपी ने कहा- किसी प्रकार...

श्रावस्ती में पुलिस भर्ती परीक्षा दूसरे दिन शुरू:एसपी ने कहा- किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी


श्रावस्ती में पुलिस भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। जिले में श्री अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज, भिनगा को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं परीक्षा को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। अभ्यर्थियों को कड़ी जांच-पड़ताल के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहै वहीं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। परीक्षा शुरू होने से काफी पहले ही अभ्यर्थी केंद्र के आसपास इंतजार करते दिखे। पुलिस भर्ती परीक्षा 08, 09 और 10 जून 2026 को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रत्येक दिन हर पाली में कुल 480 परीक्षार्थी शामिल होने हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ललित कुमार को परीक्षा का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित है। परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारियों के लिए आधार कार्ड और ड्यूटी कार्ड साथ रखना अनिवार्य किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अव्यवस्था रोकने के लिए खुफिया पुलिस को भी सक्रिय किया गया है और परीक्षा केंद्र पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments