#बस्ती_न्यूज
ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को रामजानकी मार्ग स्थित अमोढ़ा के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर क्षेत्र में विशेष आस्था और उत्साह देखा गया। हालांकि, प्रत्येक मंगलवार को भी लोग चतुर्भुजी बाबा यानी भगवान चतुर्भुज के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन बड़े मंगलवार पर यह संख्या काफी अधिक रही। छावनी, अमोढ़ा, विशेश्वरगंज, रूपगढ़, पूरेवेद सहित आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान चतुर्भुज के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। महिलाओं ने मंदिर परिसर में लकड़ी के चूल्हे पर कढ़ाई चढ़ाकर पूड़ी-लपसी का भोग तैयार किया और भगवान को अर्पित किया। मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल था। बच्चों के खिलौने, जलेबी-मिठाइयों और महिलाओं के श्रृंगार की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई। महिला, पुरुष और बच्चों ने इन दुकानों पर खरीदारी की। चतुर्भुजी मंदिर के महंत अनिल दास महाराज ने बताया कि हर मंगलवार को भी क्षेत्र के सैकड़ों गांवों से श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
चतुर्भुजी मंदिर में बड़े मंगलवार पर भीड़:विक्रमजोत में भक्तों ने किए दर्शन, जगह-जगह होंगे भंडारा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












