महाराजगंज, 9 जून। प्रधानमंत्री स्वनिधि (पीएम स्वनिधि) योजना के छह वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर पालिका परिषद महाराजगंज के सभागार में लोक कल्याण मेला एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर योजना के तहत लाभ प्राप्त कर अपने स्वरोजगार को सशक्त बनाने वाले पथ विक्रेताओं को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के बड़ी संख्या में पथ विक्रेताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना रेहड़ी, पटरी और ठेला लगाकर जीविकोपार्जन करने वाले छोटे व्यापारियों के लिए वरदान साबित हुई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से बिना किसी जटिल प्रक्रिया के आसान ऋण उपलब्ध कराया गया, जिससे हजारों पथ विक्रेताओं को अपना व्यवसाय बढ़ाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। कार्यक्रम में बताया गया कि योजना के तहत समय पर ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों को अधिक राशि का पुनः ऋण, ब्याज में सब्सिडी और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन भी प्रदान किया जा रहा है। इससे छोटे व्यापारियों की आय में वृद्धि हुई है और उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है। इस अवसर पर डूडा अधिकारी आनंद मणि ने लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और अधिक से अधिक पात्र लोगों को इन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अपर उप जिलाधिकारी प्रेम शंकर पांडेय, अधिशासी अधिकारी आलोक मिश्रा, राकेश अग्रहरी, संजीव शुक्ला, बंधु यादव, भारत, सुदर्शन यादव और राहुल मोदनवाल सहित कई पथ विक्रेता मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज में पीएम स्वनिधि योजना के 6 साल पूरे:लोक कल्याण मेले में पथ विक्रेताओं को प्रमाण-पत्र वितरित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












