निचलौल विकासखंड की दो ग्राम सभाओं गौरा निपानिया और कमता सिवान में पुलिया की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में दुर्घटना का डर सता रहा है। गौरा निपानिया में हनुमान मंदिर के पास स्थित पुलिया की रेलिंग टूटी हुई है। इसी तरह, ग्राम सभा कमता सिवान में भी एक पुलिया के दोनों ओर की रेलिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इन पुलियाओं का उपयोग ग्रामीण और किसान अपनी खेती-बाड़ी के लिए करते हैं। किसान इसी रास्ते से अपने कृषि उपकरण जैसे पंपसेट, ट्रॉली और अन्य सामान खेतों तक ले जाते हैं। रेलिंग न होने के कारण उन्हें हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। किसान अजय दुबे, मुंजेश, जराजूदिन, अनवर, धन्यजय, राजकुमार और राम प्रवेश सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि क्षतिग्रस्त रेलिंग के कारण उन्हें लगातार दुर्घटना का भय बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गौरा निपानिया और कमता सिवान में पुलिया की रेलिंग टूटी:ग्रामीणों और किसानों को हादसे का डर, आवागमन में परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












