श्रावस्ती के इकौना में ज्येष्ठ मंगल के अवसर पर तहसील परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। लेखपाल संघ इकौना के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सुंदरकांड की 201 प्रतियां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि अवधेश पांडेय ने हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना कर किया। इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, अधिवक्ताओं, राजस्व कर्मियों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, लेखपाल संजय शुक्ला, ललिता सिंह, शिल्पी शुक्ला, जगतराम शुक्ला सहित लेखपाल संघ के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। अधिवक्ता संघ इकौना के अधिवक्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। आयोजकों ने बताया कि ज्येष्ठ मंगल पर भंडारे और धार्मिक पुस्तकों के वितरण का उद्देश्य समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का समापन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ हुआ।
ज्येष्ठ मंगल पर तहसील परिसर में भंडारे का आयोजन:श्रावस्ती के इकौना में सुंदरकांड की 201 प्रतियां भी वितरित की गईं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












