Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में ज्येष्ठ बड़े मंगलवार को भंडारे का आयोजन:बाबागंज में सैकड़ों श्रद्धालुओं...

बहराइच में ज्येष्ठ बड़े मंगलवार को भंडारे का आयोजन:बाबागंज में सैकड़ों श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों ने ग्रहण किया प्रसाद


ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर बाबागंज स्थित इंडियन बैंक के पास एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं और जरूरतमंद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का शुभारंभ इंडियन बैंक के मैनेजर हिमांशु सिंह, राजेश चौधरी और बाबागंज चौकी इंचार्ज शिवेश शुक्ला ने फीता काटकर किया। यह आयोजन हर साल सुख-समृद्धि की कामना के साथ रजनीश त्रिपाठी, जितेंद्र यादव और इंडियन बैंक के कर्मचारियों के सहयोग से किया जाता है। भंडारे की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ और हवन के साथ हुई। इसमें नई बाजार बाबागंज, पंडित पुरवा, वीरपुर, बसभरिया, बाबाकुटी सुजौली, बरगदहा-चिलबिला सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे कतारबद्ध होकर प्रसाद लेते हुए दिखाई दिए। राहगीरों और रिक्शा चालकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई थी। प्रसाद वितरण के दौरान ‘जय बजरंगबली’ के नारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने कहा कि बजरंगबली की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने भंडारे में आए सभी भक्तों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निखिल गुप्ता, अजीत कुमार, संजय कुमार, प्रवीण कुमार झा, सद्दाम हुसैन, अरविंद वर्मा, मनोज वर्मा, अजय, धर्मराज, परमानंद, वाहिद अली, ज्ञानेश्वर यादव, संदीप, अखिलेश श्रीवास्तव, वैभव सिंह, अजीत सिंह, राजेश कुमार, विशाल त्रिपाठी, अंशुल त्रिपाठी, नंदकिशोर वर्मा, आकाश सिंह और धर्मेंद्र वर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments