मिठौरा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के दस वर्ष पूरे होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मिठौरा में गुरुवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘A Decade of Care’ थीम के तहत हुए इस कार्यक्रम का निरीक्षण उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.पी. सिंह ने किया। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. डी.एन. सिंह ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डॉ. सिंह ने बताया कि समय पर जांच और उचित परामर्श से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार संभव है। कार्यक्रम के दौरान कुल 214 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) की गई। इनमें से 40 गर्भवती महिलाओं को हाईरिस्क श्रेणी में चिन्हित किया गया। इन महिलाओं को आवश्यक चिकित्सकीय सलाह, उपचार संबंधी मार्गदर्शन और पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उमेश शाही, फार्मासिस्ट सत्येन्द्र यादव, एलटी श्रीप्रकाश पटेल, अमित मिश्र, स्टाफ नर्स मोहिनी रौनियार, सलोनी गुप्ता, सीमा मिश्र, एएनएम प्रेमसुधा मिश्र, निदा खान, राजलक्ष्मी गुप्ता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना तथा सुरक्षित मातृत्व के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे:मिठौरा में सीएचसी ‘देखभाल का एक दशक’ के थीम पर विशेष कार्यक्रम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












