HomeUncategorizedजेठ के छठे बड़े मंगलवार पर रुधौली में भक्ति और सेवा का...

जेठ के छठे बड़े मंगलवार पर रुधौली में भक्ति और सेवा का संगम, जगह-जगह लगे भंडारे

 

 

रुधौली, बस्ती। ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार के अवसर पर मंगलवार को नगर पंचायत रुधौली में श्रद्धा, आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हनुमान भक्तों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना के साथ विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, मरीजों, राहगीरों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

नगर पंचायत रुधौली के शांति नगर वार्ड स्थित होप हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सौरभ शुक्ला एवं डॉ. रेखा शुक्ला के नेतृत्व में अस्पताल तिराहे के पास भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं और आमजन को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में मरीजों और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी।

 

इस अवसर पर बृजेश चंद्र मिश्रा, सुशांत पांडे, डॉ. बृजेश शुक्ला, डॉ. संदीप शुक्ला, विजेंद्र पाल, डॉ. सत्यदेव मिश्रा, विजय तिवारी, शैलेश पांडे, हेमंत राव, पूजा, प्रीति, अजय सेन सिंह सहित अस्पताल के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे और व्यवस्थाओं में सहयोग करते रहे।

 

वहीं रुधौली-बस्ती मार्ग पर कृष्ण देव सिंह के सौजन्य से भी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि चतुर्भुज तिवारी, श्याम बली बाबा, ताराचंद सोनी, संतोष शर्मा, ओम सोनी, मनीष सिंह, रोली तथा वार्ड के सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति में पूरी, छोले, चावल, बूंदी के लड्डू, रस एवं अन्य प्रसाद का वितरण किया गया। राहगीरों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर भगवान हनुमान की पूजा और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। इस अवसर पर लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण के बीच सेवा और सद्भाव का संदेश भी देखने को मिला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments