महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुलहिया में पैतृक भूमि विवाद को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। मारपीट, तोड़फोड़ और जानमाल की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सतीश मद्धेशिया पुत्र नारायण मद्धेशिया निवासी ग्राम टिकुलहिया ने इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने पूर्व में रकबा संख्या 588 में 40.25 वर्गमीटर और रकबा संख्या 737 में 25 वर्गमीटर भूमि गांव के ही विष्णु प्रजापति पुत्र दल्ली और उनकी बहन जग्गी देवी पत्नी जनार्दन प्रजापति को बेची थी। सतीश मद्धेशिया का आरोप है कि बेची गई भूमि के अतिरिक्त शेष पैतृक जमीन पर वे लंबे समय से काबिज हैं। उन्होंने इस भूमि पर पाँच फीट ऊँची चारदीवारी बनवाई है और अंदर नल तथा आवास का निर्माण भी कराया है। उनका कहना है कि विपक्षी पक्ष ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उनके साथ मारपीट की, तोड़फोड़ की और जानमाल की धमकी दी। शिकायत के आधार पर निचलौल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0154/2026, धारा 191(2), 115(2), 351(3) एवं 324(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। इस मामले में विष्णु पुत्र दल्ली, आदर्श पुत्र विष्णु, आदित्य पुत्र विष्णु, जग्गी देवी पत्नी जनार्दन, शिवम पुत्र जनार्दन और कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों को नामजद किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से विष्णु, आदर्श और आदित्य को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अंकित सिंह ने बताया, “ग्राम टिकुलहिया में भूमि विवाद को लेकर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच के उपरांत नामजद आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।”
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जमीन विवाद में मारपीट, तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज:महराजगंज में तीन आरोपी हिरासत में लिए गए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












