Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर मक्का लदा ट्रेलर पलटा:बड़ा हादसा टला, चालक सुरक्षित बचा;...

बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर मक्का लदा ट्रेलर पलटा:बड़ा हादसा टला, चालक सुरक्षित बचा; तेज रफ्तार होने से हादसा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक मक्का लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना फुटहिया चौकी क्षेत्र में हुई, जिसमें चालक सुरक्षित बच गया और किसी बड़े हादसे से बचा जा सका। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर का चालक भीहाराम पुत्र विश्वराम चौधरी (निवासी थाना वसिया, जिला जोधपुर, राजस्थान) बिहार से मक्का लादकर पंजाब जा रहा था। नगर थाना क्षेत्र के बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर स्थित कर्मा देवी स्कूल के सामने तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रेलर पलटने से उस पर लदा मक्का सड़क पर बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय सड़क पर यातायात सामान्य था, लेकिन किसी अन्य वाहन के चपेट में न आने से एक बड़ा हादसा टल गया। चालक को कोई चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही फुटहिया चौकी प्रभारी शैलेश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की सहायता से पलटे हुए ट्रेलर को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारु कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रेलर किसी अन्य वाहन से टकराता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments