Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शुरू:बरदहिया पीएचसी में डॉ. राजीव निगम ने किया...

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शुरू:बरदहिया पीएचसी में डॉ. राजीव निगम ने किया उद्घाटन, अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरदहिया में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव निगम ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम मां और शिशु दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। डॉ. निगम ने बताया कि इस कार्यक्रम को 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं। जिले के जिला महिला अस्पताल सहित 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर हर महीने की 1, 9, 16 और 24 तारीख को यह अभियान आयोजित किया जाता है। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक नई पहल की गई है। अब निजी चयनित केंद्रों पर ‘ए-रूपी’ वाउचर के माध्यम से निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। आशा और एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं को जिला महिला अस्पताल में एमबीबीएस चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए भेजा जाता है, ताकि प्रसव के दौरान संभावित गंभीर समस्याओं से बचा जा सके। इस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर खून की जांच, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, वीडीआरएल और ब्लड ग्रुप की जांच की जाती है। हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं के लिए विशेष चेकअप सुनिश्चित किए जाते हैं। इस अवसर पर उप-मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार शुक्ला, जिला समन्वयक सचिन चौरसिया, डीसीपीएम दुर्गेश मल्ल, मातृत्व सलाहकार राजकुमार, डॉ. इंद्रावती कुमारी, स्टाफ नर्स पूनम यादव, लैब टेक्नीशियन अजय कुमार चौधरी, एएनएम सुधा, आशा कार्यकर्ता प्रियंका और कुसुम यादव, सपोर्ट स्टाफ दिलीप और रामवती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments