Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फर्जी बंधक सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार:सोनहा पुलिस ने 112 पर झूठी...

फर्जी बंधक सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार:सोनहा पुलिस ने 112 पर झूठी कॉल करने वाले को भेजा जेल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती की सोनहा पुलिस ने 112 नंबर पर बंधक बनाकर मारपीट की फर्जी सूचना देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने अपने भाई को फोन कर खुद के अपहरण और मारपीट की झूठी जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर जेल भेज दिया। यह घटना 9 जून 2026 को सामने आई, जब रात करीब 12:52 बजे सोनहा थानाध्यक्ष को 112 से सूचना मिली। ग्राम बनरही जंगल, थाना सोनहा निवासी पवन पुत्र शिवपूजन चौहान (उम्र 25 वर्ष) दिन में 10 बजे घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा था। पवन ने रात 10:30 बजे अपने भाई राम बाबू को फोन कर बताया कि दो लोग उसे जंगल में पकड़कर मारपीट रहे हैं और बंधक बना लिया है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष सोनहा ने तत्काल पुलिस बल की टीम गठित कर तलाश शुरू की। पवन के मोबाइल नंबर को सर्विलांस सेल को भेजकर उसकी लोकेशन प्राप्त की गई। तलाश के दौरान, पवन को जितेंद्र पुत्र राम भवन, निवासी माझा मानपुर, थाना गौर के घर से सकुशल बरामद किया गया। पवन जितेंद्र के यहां डीजे बजाने का काम करता है। जब पुलिस ने उससे झूठी सूचना देने का कारण पूछा, तो उसने पुलिस से उलझने का प्रयास किया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर, पवन को धारा 170, 126 और 135 के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष महेश सिंह, उपनिरीक्षक रविंद्र शुक्ला, कांस्टेबल देवेंद्र यादव, कांस्टेबल शेषनाथ यादव और जनपद बस्ती की सर्विलांस टीम शामिल थी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments