Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कटईया गांव में युवक का शव फंदे से लटका मिला:कमरे में लगाई...

कटईया गांव में युवक का शव फंदे से लटका मिला:कमरे में लगाई फांसी, पुलिस कर रही मामले की जांच

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटईया गांव में मंगलवार को एक 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के भीतर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान विशाल उर्म पुत्र कुशल उर्म के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विशाल अपने घर के कमरे में था। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। वहां विशाल का शव फंदे से लटका हुआ मिला। इस दृश्य को देखकर परिवार के लोग सदमे में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटा रही घटना की सूचना मिलने पर कप्तानगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इसलिए जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को भी जुटा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments