HomeHealth & Fitnessव्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी और कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी और कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

उतरौला(बलरामपुर )। राज्य कर विभाग द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जीएसटी अधिनियम के प्रावधानों, विभागीय प्रक्रियाओं तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस मौके पर सहायक आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारियों को समयबद्ध पंजीकरण एवं रिटर्न फाइलिंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने जीएसटी से संबंधित नवीन व्यवस्थाओं और ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर सहायक आयुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाएं व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर संचालित की जा रही हैं। उन्होंने जीएसटी जेन-2 में किए गए सुधारों और विभागीय प्रक्रियाओं को सरल बनाने के प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

व्यापारियों ने भी अपनी जिज्ञासाएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे, जिनका समाधान करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त राज्य कर खंड-1 बलरामपुर ब्रजेश मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में विधायक राम प्रताप वर्मा के प्रतिनिधि शिवाकांत वर्मा, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, महामंत्री गुरविंदर सिंह, गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष रूपचंद गुप्ता, उतरौला भट्ठा एसोसिएशन महामंत्री अफजाल हसन, युवा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष फैज अहमद हाशमी, उपायुक्त राज्य कर खंड-2 बलरामपुर अभिषेक गुप्ता, राज्य कर अधिकारी प्रतुल कुमार, राज्य कर अधिकारी प्रवीण कुमार, वरिष्ठ सहायक अनुज कुमार, अधिवक्ता टैक्सेशन अरविंद कुमार सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments