Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पिकअप चालक दो सगे भाइयों पर हमला:शेषपुर गांव के पास युवकों ने...

पिकअप चालक दो सगे भाइयों पर हमला:शेषपुर गांव के पास युवकों ने लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर घायल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में पिकअप चालक दो सगे भाइयों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। धिरौली बाबू गांव निवासी राजदीप चौहान और दीपक चौहान अपने पिकअप वाहन से घर लौट रहे थे। आरोप है कि शेषपुर गांव के पास दो-तीन युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली। राजदीप के अनुसार, युवकों ने बिना किसी कारण गालीगलौज शुरू कर दी। जब भाइयों ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमले में राजदीप और उनके भाई दीपक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की सूचना पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को विक्रमजोत अस्पताल ले गई। विक्रमजोत में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। वर्तमान में दोनों भाइयों का इलाज जिला अस्पताल बस्ती में चल रहा है। घटना के संबंध में घायलों की माता अमृता देवी ने छावनी थाने में लिखित तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष सभाजीत मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments