Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के सेवरालाला में युवक ने की आत्महत्या:परिजनों ने छत के कुंडे...

बस्ती के सेवरालाला में युवक ने की आत्महत्या:परिजनों ने छत के कुंडे से लटकता हुआ देखा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव


बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने छत के कुंडे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब जानिए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, यह घटना सेवरालाला ग्राम पंचायत के नोहरी पुरवा स्थित एक नवनिर्मित मकान में हुई। परिजनों ने युवक को फंदे से लटका देखा और तुरंत नीचे उतारा। वे उसे सीएचसी विक्रमजोत ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। पारिवारिक कलह में उठाया कदम मृतक की पहचान नोहरीपुरवा निवासी 28 वर्षीय राजकुमार प्रजापति पुत्र दयाराम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, इस घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। अयोध्या पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। पिता दयाराम ने बताया- बेटे के द्वारा इस तरह का कदम उठाने का कोई एहसास नहीं था और न ही उन्हें कभी ऐसी कोई जानकारी मिली थी।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments