बहराइच के सीमावर्ती क्षेत्र बाबागंज में दो दिवसीय हिंदू-मुस्लिम एकता दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन को प्रधान संघ अध्यक्ष (शंकरपुर के प्रधान) आनंद पाठक और पूर्व प्रधान हरीश वर्मा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के वकील दीपेंद्र पाठक रहे। इस विशाल दंगल में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, नेपाल और भूटान सहित विभिन्न स्थानों से बड़े-बड़े पहलवान भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पयागपुर (बहराइच) के एक नौजवान पहलवान और झांसी के पहलवान के बीच हुआ, जिसमें पयागपुर के पहलवान ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में झांसी के बालवीर पहलवान ने क्षेत्रीय पहलवान निशांत पाठक से भिड़ंत की, जिसमें निशांत पाठक ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पटकनी देकर विजय हासिल की। बताते चले निशांत पाठक प्रधान संघ अध्यक्ष के सुपुत्र है जो 11वीं कक्षा के छात्र है और 16 वर्ष की युवावस्था में कुस्ती के गुर सीख रहे है,उनकी इस जीत को लेकर क्षेत्र के लोग उन्हें खूब बधाई दे रहे है। दंगल कुश्ती के दौरान बाबागंज चौकी इंचार्ज शिवेश शुक्ला और प्रधान हाजी मोहम्मद अनवर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। दर्शकों ने उत्साहपूर्वक मुकाबलों का आनंद लिया।
बाबागंज में हिंदू-मुस्लिम एकता दंगल शुरू:प्रधान संघ अध्यक्ष और पूर्व प्रधान ने आयोजित किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











