बस्ती के कुदरहा विकास क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय देवरिया में 1 अप्रैल को नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के पहले दिन ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के आह्वान पर बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत शिक्षकों ने जागरूकता रैली निकाली और अभिभावकों से संपर्क साधा। अभियान के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने गांव का भ्रमण कर अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। प्रधानाध्यापक कृष्ण त्रिपाठी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास नियमित विद्यालय आने से ही संभव है। उन्होंने सरकार द्वारा प्रदान की जा रही निःशुल्क यूनिफॉर्म, पुस्तकें और मध्याह्न भोजन जैसी सुविधाओं की भी जानकारी दी। सत्र के पहले ही दिन विद्यालय में उत्साह का माहौल देखा गया। शिक्षकों के प्रोत्साहन से प्रेरित होकर कई अभिभावकों ने मौके पर ही अपने बच्चों का नामांकन कराया। नए छात्रों का तिलक लगाकर और टॉफियां बांटकर स्वागत किया गया, जिससे वे काफी उत्साहित दिखे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक गोपाल चौधरी, शिक्षामित्र मुन्ना प्रसाद, बीटीसी प्रशिक्षु प्रीति यादव, मध्याह्न भोजन योजना के भंडारी हरिनाथ यादव और बुधिराम उपस्थित रहे। राजित राम यादव, फूलचंद यादव, दिनेश कुमार गौतम सहित कई अभिभावक और ग्रामीण भी मौजूद थे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
देवरिया प्राथमिक विद्यालय में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ:नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन बच्चों का नामांकन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











