Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)निचलौल में कोटेदारों के कांटों की वार्षिक जांच:बाट-माप विभाग ने नई सील...

निचलौल में कोटेदारों के कांटों की वार्षिक जांच:बाट-माप विभाग ने नई सील लगाई, गड़बड़ी ठीक की


निचलौल तहसील परिसर स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में कोटेदारों के तौल कांटों की वार्षिक जांच की गई। बाट व माप विभाग के अधिकारियों ने पूर्ति निरीक्षक की मौजूदगी में इन कांटों का परीक्षण कर उन पर नई सील लगाई। जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि तौल में इस्तेमाल किए जा रहे कांटे पूरी तरह से निर्धारित मानकों के अनुरूप हों। बड़ी संख्या में कोटेदार अपने कांटे लेकर कार्यालय पहुंचे थे। जांच में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर उसे मौके पर ही ठीक किया गया और फिर नई सील लगाई गई। यह वार्षिक परीक्षण कार्ड धारकों को खाद्यान्न सही मात्रा में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जाता है। पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह ने बताया कि बाट मापक अधिकारी रमेश चंद्र और इंजीनियर विनय पांडेय की देखरेख में यह जांच संपन्न हुई। कोटेदारों को पंपलेट देकर अपनी दुकानों पर ही बिजली बिल जमा करने के निर्देश भी दिए गए। पूर्ति निरीक्षक ने आगे बताया कि उचित दर विक्रेताओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली तौल मशीनों की स्टांपिंग कराई गई है, और एक वर्ष पूरा होने पर उनकी जांच अनिवार्य है। इस अवसर पर कोटेदार संघ अध्यक्ष कमलकिशोर यादव, लीलावती देवी, रविशंकर पटेल, रमाकांत, सीताराम, बेचई, विंध्याचल सहित बड़ी संख्या में कोटेदार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments