बस्ती जिले की सोनहा पुलिस ने समय माता मंदिर को अपवित्र करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मंदिर परिसर में बकरे की बलि दी थी। यह घटना 1 अप्रैल, 2026 को हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 अप्रैल, 2026 को आरोपी को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। सोनहा थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वारिका प्रसाद चौधरी ने आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामध्यान (35 वर्ष) पुत्र बाबू राम निवासी आमा, थाना सोनहा, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सोनहा में धारा 298 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद, आरोपी रामध्यान को माननीय न्यायालय बस्ती के समक्ष पेश किया गया। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेश सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वारिका प्रसाद चौधरी और हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार दुबे शामिल थे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में मंदिर अपवित्र करने वाला गिरफ्तार:पुलिस ने बकरे की बलि देने वाले आरोपी को जेल भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











