Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में गेहूं के खेतों में लगी आग:12 बीघा गेहूं की फसल...

श्रावस्ती में गेहूं के खेतों में लगी आग:12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, घर पहुंचने से पहले ही फसल जलीं


श्रावस्ती के जमुनहा तहसील क्षेत्र के बेगमपुर गांव में गुरुवार को खेतों में आग लग गई। इस घटना में करीब 12 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई। जानकारी के अनुसार, एक किसान के गेहूं की मड़ाई के बाद खेत में बचे अवशेष में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से आसपास के खेतों में फैल गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग कई खेतों में फैल चुकी थी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 12 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। मानूडीह निवासी इस्माइल का खेत बेगमपुर के पास स्थित है, जहां बुधवार को गेहूं की कटाई हुई थी। इस आगजनी में किसान कलीम खां, रंजीत, सुकई, मुनीम अली, शाकिर और गड्डे सहित लगभग आधा दर्जन किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताते चले की मौसम बदलने के साथ ही फसल की कटाई के समय हवा चलने और आगजनी की घटनाएं सामने आने लगी हैं, ऐसे में किसानों को भी फसलों के भंडारण से पूर्व आगजनी से होने वाले मामलों को लेकर फसलों की सुरक्षा के लिहाज से काफी सतर्क रहने की जरूरत है। घटना की सूचना पर राजस्व निरीक्षक रामकिसुन और लेखपाल अभिषेक जायसवाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू किया। प्रशासन ने प्रभावित किसानों को मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है, वहीं किसानों ने शीघ्र मुआवजे की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments