सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट
दर्शन-पूजन के बाद गौतम अदाणी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की। उन्होंने लिखा:
“आज अयोध्या जी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। श्रीराम का जीवन मर्यादा, करुणा और कर्तव्य का प्रतीक है, और उनके आदर्श हमें निरंतर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर इस पवित्र भूमि पर परिवार सहित आकर मन को असीम संतोष मिला। प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें। सियावर रामचंद्र की जय।”
मंदिर में भावुक क्षण
अदाणी परिवार ने रामलला के दरबार में पूजा-अर्चना की। गौतम अदाणी ने कहा कि श्रीराम मंदिर का दर्शन करना अत्यंत भावुक क्षण है। उन्होंने हनुमान जयंती पर परिवार के साथ यहां आकर पूजा-अर्चना करने का अवसर मिलने पर खुशी व्यक्त की।












