Homeक्राइम (Crime)पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान,...

पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, अदालत के निर्देशों का पालन करेंगे, अनिल राजभर पर भी तंज

लखनऊ : पंचायत चुनाव को लेकर जारी कानूनी प्रक्रिया के बीच पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को निरीक्षण भवन में जनसुनवाई के दौरान पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट किया कि सरकार पंचायत चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है और अदालत के किसी भी निर्देश का अक्षरशः पालन किया जाएगा।

 

मंत्री ने कहा, “पंचायत चुनाव से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जो भी निर्देश देंगे, सरकार उसी के अनुरूप आगे बढ़ेगी। संबंधित विभाग मेरे पास होने के कारण मुझे जमीनी तैयारियों की पूरी जानकारी है और चुनाव कराने को लेकर सरकार गंभीर है।”


अनिल राजभर पर तंज

इस दौरान उन्होंने अनिल राजभर के हालिया बयानों पर भी प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा। ओमप्रकाश राजभर ने कहा,
“वह अभी राजनीति में नए हैं और अनुभवहीन हैं, जबकि हम उनके चाचा हैं। राज्य निर्वाचन आयोग और न्यायालय के निर्देशों में सामंजस्य है और सरकार का रुख पहले से स्पष्ट रहा है।”


सपा पर तीखा प्रहार

आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में सपा विधायक के गनर द्वारा अवैध असलहा लहराने के मामले पर मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अपराधियों को संरक्षण देने वाली पार्टी है।


ओमप्रकाश राजभर ने कहा,

“जब जनप्रतिनिधि खुद ऐसे लोगों को बढ़ावा देते हैं, तो इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। इस प्रकरण में केवल गनर ही नहीं, बल्कि संबंधित विधायक की भूमिका की भी जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। सपा अभी भी अपनी पुरानी कार्यशैली से बाहर नहीं निकल पाई है और कानून व्यवस्था को लेकर उसकी मानसिकता पर सवाल खड़े होते हैं। ”मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव को लेकर सरकार की तैयारी पूरी है और न्यायालय के किसी भी फैसले का सम्मान करते हुए आगे बढ़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग चुनाव की जमीनी तैयारियों पर लगातार काम कर रहा है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments