Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बढ़नी मिश्र में श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन:राम-कृष्ण जन्म प्रसंग का वर्णन,...

बढ़नी मिश्र में श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन:राम-कृष्ण जन्म प्रसंग का वर्णन, हनुमान कथा भी सुनाई गई


बस्ती के कप्तानगंज क्षेत्र स्थित बढ़नी मिश्र गांव में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा, जहां दूर-दराज से आए लोगों ने कथा का श्रवण किया। कथा व्यास पंडित देवस्य मिश्र ने अपनी मधुर वाणी में भगवान श्री रामचंद्र के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब भी धरती पर अधर्म बढ़ता है, भगवान विभिन्न अवतारों में प्रकट होकर धर्म की स्थापना करते हैं। श्रीराम जन्म की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा। पंडित मिश्र ने भगवान श्री हनुमान जी के जन्म की कथा भी सुनाई। उन्होंने हनुमान जी के अतुल्य बल, भक्ति और सेवा भाव का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि हनुमान जी केवल शक्ति के प्रतीक नहीं, बल्कि सच्ची भक्ति और समर्पण के आदर्श भी हैं। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग भी अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसमें देवकी और वासुदेव के कारागार जीवन तथा कंस के अत्याचारों का वर्णन करते हुए बताया गया कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लेकर अत्याचार का अंत किया। इस अवसर पर मुख्य यजमान सुभाष चंद्र मिश्रा और उनकी पत्नी किरण मिश्रा सहित निशांत मिश्रा, भाजपा विधायक अजय सिंह के प्रतिनिधि पंडित सरोज मिश्रा, कुशाग्र निधि, प्रतिमा पांडे, नीतीश कुमार पांडे, अरविंद उपाध्याय, अवधेश कुमार मिश्र, जनार्दन दुबे, बृजेश मिश्रा, रमाकांत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूर्व आईएएस अधिकारी और बस्ती की रानी आसमा सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments