Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाबालिग ने ईंट फेंककर मारी, बुजुर्ग की मौत:दरवाजे पर भैंस जाने से...

नाबालिग ने ईंट फेंककर मारी, बुजुर्ग की मौत:दरवाजे पर भैंस जाने से नाराज था, आरोपी ने इसी साल दी है 10वीं की परीक्षा


बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के पैकोलियापाली गांव में बुधवार सुबह भैंस को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद नाबालिग आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे तिलकराम (60) की भैंस पड़ोसी के दरवाजे पर चली गई थी। जब तिलकराम उसे वापस अपने घर ला रहे थे, तभी पड़ोसी पक्ष से कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर पड़ोसी किशोर ने तिलकराम पर ईंट फेंककर मार दी, जो उनके सिर पर जाकर लगी। पहले 2 तस्वीरें देखिए… तिलकराम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले जा रहे थे, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी दुर्गावती ने बताया कि उनके पति घर लौट रहे थे, तभी पड़ोसी लड़के ने अचानक ईंट से हमला कर दिया, जिससे उनकी जान चली गई। आरोपी युवक कक्षा 10वीं का छात्र बताया जा रहा है और घटना के बाद से फरार है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया सत्येंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे




बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर



बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments