Homeक्राइम (Crime)कायमगंज में रेलवे कर्मचारी को मालगाड़ी ने कुचला, ट्रैक गश्त के दौरान...

कायमगंज में रेलवे कर्मचारी को मालगाड़ी ने कुचला, ट्रैक गश्त के दौरान हुआ हादसा; की-मैन की हालत नाजुक

कासगंज : कासगंज जिले के कायमगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह ड्यूटी के दौरान ट्रैक पेट्रोलिंग कर रहे रेलवे की-मैन गिरीश चंद्र को तेज रफ्तार मालगाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को प्राथमिक उपचार के बाद फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ट्रैक गश्त के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आया रेलवे कर्मचारी

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। रुदायन रेलवे स्टेशन के पास पटरियों की जांच कर रहे की-मैन गिरीश चंद्र को फर्रुखाबाद की ओर से आ रही एक मालगाड़ी ने कुचल दिया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

35 वर्षीय गिरीश चंद्र कासगंज जिले के थाना पटियाली क्षेत्र के ग्राम नगला झड़ी असयाई के रहने वाले हैं। वे रेलवे में की-मैन के पद पर तैनात थे। बुधवार सुबह 5 बजे से उनकी ड्यूटी शुरू हुई थी। सुबह करीब 7 बजे जब वे रुदायन स्टेशन से पश्चिम दिशा की ओर ट्रैक पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार मालगाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

Also Read : रायबरेली में रक्षा का वादा भूला कलयुगी भाई:जिस हाथ पर बहन ने बांधी थी राखी, उसी हाथ ने बहन के सिर पर मारी कुल्हाड़ी!


अस्पताल में भर्ती, स्थिति चिंताजनक

हादसे के तुरंत बाद साथी कर्मचारियों यशवीर और अक्षत ने उन्हें CHC कायमगंज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। CHC डॉ. जितेंद्र बहादुर ने बताया कि घायल कर्मचारी की स्थिति बेहद गंभीर है।

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही घायल की पत्नी रेखा और अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए। सभी बेहद घबराए हुए हैं।

Also Read : यूपी पुलिस ने ड्रोन और एआई का इस्तेमाल कर साइबर ठगों के बड़े गैंग का किया भंडाफोड़, कानपुर में 20 गिरफ्तार


RPF ने शुरू की जांच

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कायमगंज के एसआई सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments