विज्ञापन
Home उत्तर प्रदेश बेमौसम बारिश से खेत में गिरी गेहूं की फसल:सबया क्षेत्र में किसानों...

बेमौसम बारिश से खेत में गिरी गेहूं की फसल:सबया क्षेत्र में किसानों को भारी नुकसान, मसूर भी प्रभावित

विज्ञापन

रिपोर्ट – हेमंत कुमार दुबे

सबया क्षेत्र में शनिवार सुबह से हुई बेमौसम मूसलाधार बारिश ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस बारिश के कारण गेहूं और मसूर की फसलों को क्षति पहुंची है।


बारिश के चलते खेत पानी से भर गए हैं, जिससे कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है। इसी तरह, पककर तैयार मसूर की फसल भी अब खराब होने की आशंका है।

किसानों राजकुमार, अशोक पांडे, जहिर खान, दिलीप वर्मा, सलीम अंसारी, अध्या गुप्ता, जीतेन्द्र शर्मा, गोविन्द लाल सागीर, कोमल, शरीफ और पप्पू मद्देशिया,संदीप चौधरी,ने बताया कि मौसम में अचानक आए बदलाव से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि गेहूं खेतों में गिर चुका है और मसूर की फसल को भी काफी क्षति हुई है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here