इकौना विकास खंड क्षेत्र में शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने और कैशलेस चिकित्सीय व्यवस्था लागू करने की घोषणा के बाद खुशी का माहौल है। शिक्षामित्रों ने इस फैसले पर सरकार के प्रति आभार जताया है। इकौना क्षेत्र में शिक्षामित्रों से बातचीत के दौरान सुभाष, रवि मिश्रा, नीलेश मिश्रा व उपमा सिंह ने कहा कि सरकार का यह निर्णय उनके जीवन में बड़ी राहत लेकर आया है। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से मानदेय वृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग कर रहे थे, जिस पर अब सकारात्मक कदम उठाया गया है। शिक्षामित्रों का कहना है कि बढ़े हुए मानदेय से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, वहीं कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था से उन्हें और उनके परिवार को बेहतर इलाज मिल सकेगा। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर योगदान दे पाएंगे। स्थानीय लोगों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे जनहित में उठाया गया अहम कदम बताया है। उनका कहना है कि इससे शिक्षामित्रों को सम्मान और सुरक्षा दोनों प्राप्त होंगे।
मानदेय बढ़ोतरी और कैशलेस इलाज से खुशी:इकौना में शिक्षामित्र बोले- मिला सम्मान और राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











