Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खुनियांव के बहादुरपुर नवीन विद्यालय में वार्षिक उत्सव:छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं,...

खुनियांव के बहादुरपुर नवीन विद्यालय में वार्षिक उत्सव:छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित हुए


सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियांव क्षेत्र स्थित प्राथमिक संविलियन विद्यालय, बहादुरपुर नवीन में बुधवार रात वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाध्यापक मिर्जा महबूब हसन ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। समस्त स्टाफ ने इसे सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डा०सतीश चन्द्र द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ, जिसे विजय लक्ष्मी और उनके समूह ने प्रस्तुत किया। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें कोमल ग्रुप का “जहां डाल-डाल पर”, रिया ग्रुप का “आलू की निकली बारात”, जानकी ग्रुप का “राम आएंगे”, संध्या ग्रुप का “गलती से मिस्टेक”, ज्योति ग्रुप का “मैया यशोदा” और कान्ति ग्रुप का “आरंभ है प्रचंड” शामिल था। कविता ग्रुप ने “यमराज की अदालत” नाटक प्रस्तुत कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को देखकर अभिभावकों ने उनकी सराहना की। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि राजेंद्र प्रसाद दूबे (ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि) ने बच्चों को पुरस्कृत किया। कक्षा 5 और 8 में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, कक्षा 1 से 8 तक सर्वाधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मिर्जा महबूब हसन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और अभिभावकों से शिक्षा में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार, नोडल शंकुल शिव प्रकाश पांडेय, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त नसीम अहमद, विनोद कुमार उपाध्याय, दिनेश सिंह, ग्राम प्रधान राम तेज चौधरी और सुधीर पाठक सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर किया गया। इस आयोजन से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments