जमुनहा के मल्हीपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बरगदहा में एक 10 वर्षीय बालक को आंगन में खेलते समय सांप ने डस लिया। सांप के काटने से बालक की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, जमुनहा निवासी सुभाष (10 वर्ष), जो विद्याराम का पुत्र है, अपने कमरे से बाहर आंगन में गया था। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उसके पैर में काट लिया। सांप के काटने के बाद बालक की तबीयत अचानक खराब होने लगी, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। बिना देर किए परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर लेकर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. खुर्शीद खान द्वारा बालक का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने की किसी भी घटना में तुरंत अस्पताल पहुंचें और किसी भी प्रकार के झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें।
आंगन में खेलते बालक को सांप ने काटा:हालत बिगड़ने पर मल्हीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











