बहराइच जनपद के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कैलाशपुर क्षेत्र में एक विशालकाय अजगर सड़क पर आ गया। बुधवार रात करीब 9 बजे अजगर के सड़क पार करने के दौरान वाहनों की आवाजाही लगभग 10 मिनट तक बाधित रही। बिछिया निवासी अंसार अंसारी ने बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे, तभी उन्होंने अजगर को सड़क पर देखा। अजगर धीमी गति से सड़क पार कर रहा था, जिससे वाहनों को अचानक रुकना पड़ा। अजगर के सुरक्षित रूप से सड़क पार करने के बाद ही वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो सका। इस घटना से कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी।
बहराइच में सड़क पर दिखा विशाल अजगर:कतर्नियाघाट क्षेत्र में 10 मिनट तक बाधित रहा यातायात
Recent Comments
on Hello world!











