Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ट्रेन में महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत:असम से शाहजहांपुर जा रही...

ट्रेन में महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत:असम से शाहजहांपुर जा रही थी, अवध-असम एक्सप्रेस से बस्ती में उतारा गया


बस्ती में डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। महिला को बस्ती पहुंचने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र निवासी संगीता (23) के रूप में हुई है। वह अपने पति मोहित मिश्र के साथ असम से शाहजहांपुर लौट रही थीं। यह घटना मंगलवार रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। मोहित मिश्र ने बताया कि गोरखपुर से बस्ती की ओर बढ़ने के दौरान उनकी पत्नी संगीता की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें उल्टी होने लगी और मुंह से खून भी निकल आया। उन्होंने तत्काल कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। ट्रेन के बस्ती पहुंचने पर संगीता के शव को प्लेटफॉर्म पर उतारा गया और एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मोहित ने बताया कि वे 29 मार्च को पत्नी और दो बच्चों के साथ असम से चले थे और जनरल कोच में जगह न मिलने पर स्लीपर एस-वन कोच में टिकट बनवाकर यात्रा कर रहे थे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments