घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी मुख्य चौराहे पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने एक व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरखपूरा टोला मथौली निवासी 35 वर्षीय रामबचन साहनी के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ कपड़ा खरीदने पुरैना चौराहे आए थे। खरीदारी के बाद दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान मद्धेशिया किराना स्टोर के सामने एक तेज रफ्तार डंपर ने रामबचन को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, लोगों ने उसका पीछा किया, जिसके बाद वह डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर एसएसआई राकेश यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार डंपर चालक की तलाश जारी है।
महाराजगंज में तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला, मौत:पत्नी के साथ खरीददारी के लिए निकले थे, डंपर चालक को लोगों ने दौड़ाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











