Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान पुलिस...

श्रावस्ती में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई, भेजा जेल


श्रावस्ती पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। थाना इकौना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के निर्देश पर की गई। क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक परमानन्द तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। 12 मई 2026 को उपनिरीक्षक विशाल यादव अपनी टीम के साथ बाईपास इकौना के खोता पोखर मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक से पूछताछ और उसकी मोटरसाइकिल की जांच की गई। जांच में मोटरसाइकिल संख्या UP34AR0159 चोरी की निकली। इस बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना इकौना में मामला दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय भिनगा के समक्ष पेश करने के लिए भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अश्वनी मिश्रा उर्फ गोलू मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा के रूप में हुई है, जो सरदारगढ़ दा0 टैनहिया मानकोट, थाना को0 देहात, जनपद बलरामपुर का निवासी है। उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल संख्या UP34AR0159 बरामद की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है, ताकि अपराध पर नियंत्रण पाया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments