Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:दुष्कर्म के मामले में चल...

श्रावस्ती में 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:दुष्कर्म के मामले में चल रहा था फरार, राप्ती नदी किनारे मंदिर के पास से दबोचा


श्रावस्ती पुलिस ने महिला से दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को भिनगा कोतवाली क्षेत्र में राप्ती नदी किनारे स्थित एक मंदिर के पास से दबोचा गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। श्रावस्ती पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला से दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भखलापुल स्थित राप्ती नदी किनारे एक मंदिर के पास से की गई। पुलिस के अनुसार, यह मामला 19 जून 2026 को पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली भिनगा में दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर जय जय राम चौहान पुत्र जिलेदार चौहान, निवासी खेदूपुरवा, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती का नाम प्रकाश में आया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने 22 जुलाई 2026 को उस पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कोतवाली भिनगा पुलिस अभियुक्तों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी भखलापुल क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे स्थित मंदिर के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी जय जय राम चौहान के खिलाफ थाना कोतवाली भिनगा में एक अन्य आपराधिक मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और फरार व इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments