Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गेहूं लदे ट्रक के गबन का आरोपी गिरफ्तार:दो साल पहले 380 क्विंटल...

गेहूं लदे ट्रक के गबन का आरोपी गिरफ्तार:दो साल पहले 380 क्विंटल गेहूं का ट्रक लेकर हुआ था फरार


बृजमनगंज पुलिस ने दो साल पुराने गेहूं गबन मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवेश द्विवेदी पर 380 क्विंटल गेहूं से लदे ट्रक को धोखे से लेकर फरार होने और उसे बेचने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, दो वर्ष पूर्व बृजमनगंज से 380 क्विंटल गेहूं से भरा एक ट्रक धोखे से लेकर शिवेश द्विवेदी फरार हो गया था। उसने इस ट्रक को संत कबीर नगर जिले में 9 लाख 32 हजार रुपये में बेच दिया था। इस संबंध में स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त शिवेश द्विवेदी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था। बृजमनगंज पुलिस टीम ने 1 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे शिवेश द्विवेदी को उसके घर कटका, थाना कैंट, गोरखपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आलोक यादव और उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments