Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने भिटिया तिराहे से...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने भिटिया तिराहे से दबोचा, न्यायालय ने भेजा जेल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले की वाल्टरगंज पुलिस ने शुक्रवार को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिहबरा का निवासी है। पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष शशांक सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त शहर से बाहर भागने की फिराक में है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी जावेद को भिटिया तिराहे से दबोच लिया। आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी विधिक औपचारिकताएं पूरी कीं और आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस अभियान में उप-निरीक्षक राममणि उपाध्याय और राम संत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments