पनियरा क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी से तीन युवकों द्वारा कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पनियरा थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना 18 मई की रात करीब 11 बजे हुई थी। कक्षा नौ में पढ़ने वाली किशोरी अपने घर में शौचालय न होने के कारण शौच के लिए बाहर गई थी। आरोप है कि गांव के ही तीन युवक उसे जबरन अपने साथ ले गए। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने किशोरी को कट्टा दिखाकर धमकाया और फिर उसके साथ गलत काम किया। घटना के बाद आरोपियों ने किसी को भी जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी। परिजनों के मुताबिक, भय और बदनामी के डर से किशोरी ने शुरुआत में घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। कुछ दिनों बाद गांव में उसके आपत्तिजनक वीडियो दिखाए जाने की चर्चा शुरू हुई। इसकी जानकारी मिलने पर मां ने बेटी से पूछताछ की, जिसके बाद कथित घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पीड़िता की मां अपनी बेटी को साथ लेकर पनियरा थाने पहुंचीं और नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। कथित वायरल वीडियो के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। थानाध्यक्ष सिंह ने आगे बताया कि आवश्यक साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पनियरा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप:मां ने पुलिस को दी तहरीर, तीन युवकों पर आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












