#बस्ती_न्यूज
बस्ती साउघाट के ग्राम पंचायत बड़ेरिया गांव चौराहे पर पक्की सड़क पर नाली जाम होने के कारण गंदा पानी इकट्ठा हो रहा था। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया था। शिकायत के बाद अब नाली की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, नाली में गंदा पानी जमा होने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल रही थीं। राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मरम्मत कार्य में बांस का उपयोग किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गंदगी को रोकना और स्थानीय लोगों को बीमारियों से बचाना है। स्थानीय निवासी अमन कुमार, शिवाजी, बबलू और दीपक कुमार ने बताया कि इस समस्या के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में नाली जाम, गंदा पानी जमा:शिकायत के बाद बड़ेरिया चौराहे पर मरम्मत शुरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












